चंदौली–
थाना धानापुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजी सैनी आज पुलिस विभाग से हुए सेवानिवृत्त……..
लंबे सेवाकाल के बाद पुलिस विभाग में उनकी पारी का हुआ समापन…..
करीब दो वर्षों तक थाना धानापुर में तैनात रहे उपनिरीक्षक रामजी सैनी…..
कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों का किया सकुशल निर्वहन……
सेवानिवृत्ति के अवसर पर थाना परिसर में विदाई समारोह का हुआ आयोजन……
प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश मिश्रा ने रामजी सैनी को दी शुभकामनाएं…….
थाने के समस्त पुलिसकर्मियों ने फूल-मालाओं के साथ किया सम्मानित……….
सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल के अनुभवों और योगदान को किया याद……..
विदाई समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों में दिखा भावुक माहौल……..
साथियों ने उनके सुखद, स्वस्थ एवं खुशहाल भविष्य की कामना करते हुए दी भावभीनी विदाई…







