प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर। कृषि विज्ञान केंद्र, राजीव गांधी साउथ कैंपस, बीएचयू, बरकछा, मीरजापुर के सभागार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजेश प्रकाश, आयुक्त, विंध्याचल मंडल, मीरजापुर, पवन कुमार गंगवार, जिलाधिकारी, मीरजापुर एवं विजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, मीरजापुर उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 नवंबर 2026 को बनासकांठा, गुजरात से किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त किसानों के खातों में प्रेषित की गई। जनपद मीरजापुर में कुल 2,91,897 किसानों के खातों में 58 करोड़ 37 लाख 94 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई।

अधिकारियों ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए अत्यंत लाभप्रद है। किसान भाई इस धनराशि का उपयोग खेती के लिए बीज एवं खाद क्रय करने में कर सकते हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। जनपद के प्रत्येक विकास खंड में पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम में लगभग 357 कृषक उपस्थित रहे।

डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, जनपद सलाहकार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि किसानों के लिए बहुत उपयोगी है, इसकी मदद से वे खेती-बाड़ी आसानी से कर सकते हैं।कार्यक्रम का संचालन डॉ. पंकज कुमार मिश्र, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक, ग्रुप-बी द्वारा किया गया।

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्त, यातायात व्यवस्था एवं विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के संबंध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश ।