उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में तैनात फार्मासिस्टों के पदनाम बदलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने फार्मासिस्ट का पदनाम ‘फार्मेसी अधिकारी’ और चीफ फार्मासिस्ट का ‘मुख्य फार्मेसी अधिकारी’ करने की संस्तुति की है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन लंबे समय से पदनाम बदलने की मांग कर रहा था।






