डीडीयू नगर
बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के विरुद्ध किलेबंदी कर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इसके तहत पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, सासाराम एवं डेहरी ऑन सोन स्टेशनों पर टिकटों की जांच की गई।
अभियान में 71 कर्मचारियों की तैनाती की गई। जांच के दौरान कुल 607 मामले पकड़े गए, जिनसे ₹4,92,385 का राजस्व प्राप्त हुआ। डीडीयू मंडल द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।
यात्री रेलवे आरक्षण एवं अनारक्षित टिकट काउंटर, एटीवीएम (ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन), आईआरसीटीसी की वेबसाइट तथा रेल ऑन ऐप आदि माध्यमों से आसानी से टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले वैध टिकट अवश्य प्राप्त करें तथा रेल नियमों का पालन करें।







