दीनदयालनगर नगर में हर्षोल्लास से मना विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दीनदयालनगर के स्वयंसेवकों द्वारा नगर स्थित पोद्दार भवन में विजयादशमी उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्रीराम, भारत माता एवं संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर तथा शस्त्र पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम में सह जिला संघचालक रामकिशोर पोद्दार नगर संघचालक बलराम एवं प्रमुख वक्त के रूप में सह विभाग कार्यवाह डॉ आशीष ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

डॉ आशीष ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना विजयादशमी के दिन हुआ था। इस दिन स्वयंसेवक गणवेश में समाज के बीच में पथ संचलन निकालकर सज्जन शक्ति को संगठित करने एवं एकता का संदेश देते है। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपने आचरण, विचार और कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हुए सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

उत्सव के माध्यम से स्वयंसेवकों ने राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता, अनुशासन और समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। स्वयंसेवकों ने संचलन करते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। नगर में विभिन्न स्थानों पर माता एवं बहनों ने संचलन का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

उक्त कार्यक्रम में जिला प्रचारक आशुतोष, नगर प्रचारक विवेकानंद, डॉ अनिल यादव, विकास चौधरी, संतोष उपाध्याय, रोहित यादव, रोहित जायसवाल घनश्याम केशरी, पार्थ , संदीप, गुरुनारायण सहित सैकड़ो स्वयंसेवक उपस्थित थे।

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई