चंदौली
कमालपुर कस्बे में इमामबाड़ा के समीप पूर्व प्रधान दयाराम यादव के नेतृत्व में विराट कुश्ती दंगल बुधवार की देर शाम सम्पन्न हुआ।दंगल में क्षेत्रीय, जनपदीय और राज्य स्तरीय नामी-गिरामी पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपने दमखम और शानदार दांव-पेच का प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी जुटे रहे।कमालपुर चौकी प्रभारी जय करन सरोज ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती कराया।
दंगल प्रतियोगिता में 8 हजार की कुश्ती में शिवम मऊ व अविनाश वाराणसी,चंदन दिया धानापुर व सुजीत मऊ,10 की कुश्ती में चंदन महाराजपुर व रवि सरवा माड़,बघेल नौबपुरा व चंद्रकेश मऊ के बीच बराबरी पर रहा।जबकि सूरज कछवा ने सोनू सिगरा को,अंकुर सरैया ने ओम मऊ को,राकेश आजमगढ़ ने पवन वाराणसी को,जंगबहादुर देवरिया ने महेंद्र जौनपुर को पटकनी दिया।

दंगल का मुख्य आकर्षण महराजपुर के शमशेर पहलवान और सदानंद पहलवान के बीच 25 हजार रुपये की इनामी कुश्ती रही। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए खूब जोर आजमाइश की। मुकाबले में दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन काफी देर तक चले संघर्ष के बाद भी कोई पहलवान निर्णायक बढ़त हासिल नहीं कर सका।
अंततः यह रोमांचक मुकाबला बराबरी पर छूटा। दोनों पहलवानों के प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।दंगल में पहलवानों के दांव-पेच और जोर आजमाइश दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।
इस मौके पर अध्यक्ष मदन मोहन रस्तोगी, महामंत्री राजीव अग्रहरि,संरक्षक नीरज अग्रहरि,संतोष कुमार,चेतन जायसवाल, जगमेंद्र यादव, दिनेश गुप्ता, रितेश पांडेय, वीरेंद्र अग्रहरि,धीरज अग्रहरि, विकास गुप्ता, मुकुंद जायसवाल,विजय मौर्य, अशोक अग्रहरि,पिंटू केशरवानी,बिनोद अग्रहरि, सोहराब अली,मुख्तार अहमद,सोनू यादव,अभिलाष यादव उर्फ पप्पू,मनोज यादव,संजय त्रिशूलिया,चंदन कुमार आदि रहे।अध्यक्षता संजीवन मिश्रा व कमेंटेटर अतहर अली,रेफरी सुनील अग्रहरि ने किया।







