जनता की फरियाद सर्वोपरि। न्याय में लापरवाही बर्दाश्त नहीं,

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों का निष्पक्ष पारदर्शी तथा समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर न्यायोचित सहायता मिले और प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस की असली पहचान केवल अपराधियों पर कार्रवाई से नहीं। बल्कि पीड़ित की आवाज सुनकर उसे न्याय का भरोसा दिलाने से भी होती है। जनसुनवाई के माध्यम से जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनना जवाबदेह और संवेदनशील पुलिस व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

एसएसपी डॉ. यशवीर सिंह एवं जौनपुर पुलिस का यह प्रयास सराहनीय है। जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है। और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता ही उस विश्वास की असली नींव है।

 

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई