चन्दौली बरहनी
क्षेत्र मे डेढगांवा के समीप करीब दो किमी के अंतराल मे बोरे मे बंद दो अलग अलग शव मिलने की सूचना पर हडकंप मच गया।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव के शिनाख्त मे जुट गयी।
जमानियां धीना मार्ग पर डेढगांवा गांव से पश्चिम तरफ नहर मे एक बोरे मे शव देख ग्रामीणों मे खलबली मच गयी। तब तक वहां करीब दो किमी दूर नाला के पास दूसरा शव भी ठीक उसी तरह बोरे मे बंद मिलने की सूचना पर हडकंप मच गया।
मौके पर खून देख देख ग्रामीणों द्वारा सूचना पुलिस को दी गयी।
ग्रामीणों द्वारा अन्यत्र से हत्या कर शव यहां ले आकर फेकने की आशंका जताई गयी है।फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास मे जुट गयी है।धीना थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि दो अलग अलग जगहों पर दो युवकों का शव मिला है।
शिनाख्त का प्रयास जारी है।







