वाराणसी में 22 और 23 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, DIOS ने जारी किया आदेश!

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी, 21 अक्टूबर। काशी के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर है। वाराणसी में लगातार दो दिन, 22 और 23 अक्टूबर को सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

भरत मिलाप और विधान परिषद चुनाव के चलते छुट्टी

जारी आदेश के अनुसार, 22 अक्टूबर को नाटी इमली के प्रसिद्ध भरत मिलाप के अवसर पर जिलाधिकारी की सार्वजनिक अवकाश तालिका के तहत स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मतदान दिवस के कारण विशेष आकस्मिक अवकाश रहेगा।

प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के स्कूल रहेंगे बंद

आदेश के मुताबिक, वाराणसी जनपद के प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ ICSE, CBSE एवं अन्य बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूलों में भी 22 और 23 अक्टूबर को अवकाश रहेगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से पत्रांक शिविर/919-98/2026-27, दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को यह आदेश जारी किया गया है। अब लगातार दो दिन स्कूलों में पढ़ाई नहीं होगी। अभिभावकों और विद्यार्थियों को सलाह है कि विद्यालय से संबंधित किसी अतिरिक्त सूचना के लिए अपने स्कूल के आधिकारिक संदेश पर भी नजर रखें।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई