आधुनिक जांच सुविधाओं का उपलब्ध होना लोगों के लिए महत्वपूर्ण घनश्याम पाठक

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। एक दैनिक समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने शुक्रवार की दोपहर श्री साईं नर्सिंग होम गोराई में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पैथोलॉजी सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने कहा कि क्षेत्र में आधुनिक जांच सुविधाओं का उपलब्ध होना लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर बेहतर जांच की सुविधा मिलने से मरीजों और उनकेपरिजनों को काफी सहूलियत होगी तथा जांच के लिए दूर-दराज जाने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने श्री साईं नर्सिंग होम प्रबंधन को नई पैथोलॉजी शुरू करने पर शुभकामनाएं दीं। नई पैथोलॉजी शुरू होने से क्षेत्रवासियों को विभिन्न प्रकार की जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी।

पैथोलॉजी में खून,पेशाब और मल की जांच के साथ-साथ ईसीजी तथा डिजिटल एक्स-रे जैसी आधुनिक चिकित्सा जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अत्याधुनिक उपकरणों से लैस इस केंद्र का उद्देश्य मरीजों को समय पर आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर श्री साईं नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉ. एस.के.मिश्रा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सरिता मिश्रा सहित पैथोलॉजी एवं अस्पताल से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में लैब टेक्नीशियन तिलकराज सिंह, विनय कुमार उपाध्याय ‘मदन‘, विजय कुमार पाठक, विशाल तिवारी,संतोष,मुकेश पटेल, सुषमा सिंह, प्रिया कुमारी, सिंधु,श्रवण चौहान, विकेश पटेल, अमन पटेल, अनीश शर्मा एवं अजय राजभर उपस्थित रहे।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि पैथोलॉजी सेंटर के शुरू होने से आसपास के लोगों को विभिन्न आवश्यक जांचों के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें एक ही स्थान पर आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।