खंभे से टकराकर बाइक सवार सहित तीन घायल

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

कंदवा।

सैयदराजा जमानियां मार्ग पर बरहनी औरय्यां पट्टी लाल के पास शुक्रवार को एक बाइक सवार मार्ग के किनारे के खंभा से टकरा गया इस दौरान बाइक चालक व सवार उसकी पत्नी व एक अन्य महिला घायल हो गयी।मौके पर जुटे लोगों द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया।

जानकारी के अनुसार जेवरी गांव निवासी बृजेश पुत्र जगत नारायन 42 वर्ष अपने गांव जा रहा था।बाइक पर उसकी पत्नी परमिला 35 वर्ष व एक अन्य महिला प्रेमशीला विजयनंद 32 वर्ष सवार थी तभी बरहनी औरय्यां चौराहा के समीप बाइक सवार को झपकी आ गयी जिससे वह मार्ग के किनारे खंभे से जा टकराया

इस दौरान बाइक चालक व दोनों महिलाओं को गंभीर चोट आयी।घटना के बाद मौके पर राहगीर जुट गए।सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गयी।तत्पश्चात मौके पर पहुंची एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी ले जाया गया जहां इलाज हुआ।

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।