धानापुर पुलिस के खिलाफ माले का प्रदर्शन,पुलिस कस्टडी से युवक के गायब होने का आरोप

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा।तहसील पर भाकपा माले ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम स्टेनो को ज्ञापन दिया। माले नेता श्रवण कुशवाहा ने धानापुर पुलिस पर एक युवक को कस्टडी से गायब करने और बर्बर पिटाई का आरोप लगाया।कुशवाहा ने बताया कि 17 सितंबर को एक युवती पर हमला हुआ, केस दर्ज हुआ। 19 सितंबर को पुलिस ने पूछताछ के लिए रितेश कुमार मौर्या उर्फ सोनू को उठाया और बुरी तरह पीटा। जुर्म कबूलने का दबाव बनाया।

रितेश के मना करने पर पुलिस ने उसे शाम 7:30 बजे छोड़ दिया। 21 सितंबर को रितेश ने एसपी को आपबीती बताई। युवती के घर लौटने के बाद 10 अक्टूबर को रितेश को शाम 7:30 बजे घर से उठाया गया। उसका आज तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस परिवार पर उसे हाजिर करने का दबाव बना रही है। कुशवाहा ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में कई पदाधिकारी और संगठन के लोग शामिल थे।

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।