मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत दिनांक 16.10.2026 को थाना जंसा पर परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पारिवारिक विवादों में सफल मध्यस्थता के माध्यम से सुलह-समझौता कराए गए परिवारों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया तथा उनसे फीडबैक प्राप्त किया गया। सभी परिवारों ने बताया कि वे आपसी सहमति एवं राजी-खुशी से साथ रह रहे हैं। इस अवसर पर परिवारों द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस, वाराणसी पुलिस, पुलिस आयुक्त महोदय एवं समस्त वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष जंसा एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
छात्राओं द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का सरल एवं सहज तरीके से उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। साथ ही उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।







