रामजानकी गेट का निर्माण अधूरा

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा। मुख्यमंत्री पयर्टन योजना के तहत सकलडीहा दुर्गा मंदिर गेट के समीप राम जानकी गेट और सरोवर घाटों का सुंदरीकरण कराया गया था। बीते वर्ष हाइवे सड़क निर्माण के दौरान गेट कार्यदायी संस्था की ओर से तोड़ दिया गया। तीन वर्ष बाद भी मुख्यमंत्री योजना के तहत लगी गेट का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। कई बार इसको लेकर ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी और कार्यदायी संस्था को अवगत कराया है।

सरोवर गंदगी करने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा
सकलडीहा। कस्बा की प्राचीन सरोवर गंदगी के अंबार से पटा पड़ा हुआ है। कई बार ग्राम प्रधान और सचिव के बताये जाने के बाद भी लोग जानबूझकर सरोवर को गंदा करने में तुले है।

बीडीओ विजय कुमार सिंह ने सरोवर में गंदगी फेकने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराये जाने का निर्देश दिया है। कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि डाला छठ महापर्व को देखते हुए सरेावर को गंदा करने वालों के खिलाफ चिन्हित कर मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।