भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शंभूनाथ गोंड का स्वागत

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा, चंदौली। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शंभूनाथ गोंड का शुक्रवार को सकलडीहा चौराहे पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. शंभूनाथ गोंड को पुष्पमाला पहनाकर नवीन दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि डॉ. शंभूनाथ गोंड लंबे समय से संगठन से जुड़े रहकर सक्रिय रूप से कार्य करते आए हैं। उन्हें प्रदेश स्तर पर दायित्व मिलने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रामसुंदर चौहान, वरिष्ठ नेता विजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान, मंडल अध्यक्ष अरुण मिश्रा, दिनेश गोंड, तूफानी बनवासी, अभय पाठक सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: राकेश तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।