महमूरगंज में पिता-पुत्र के विवाद में चली लाइसेंसी रिवॉल्वर की गोली, 32 वर्षीय प्रवीण गंभीर; BHU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज स्थित लोहित रेजिडेंसी न्यू कॉलोनी में शुक्रवार को पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद के दौरान लाइसेंसी रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई। गोली लगने से 32 वर्षीय प्रवीण कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, बिंदा सिंह का किसी बात को लेकर अपने बेटे प्रवीण कुमार सिंह से विवाद हो गया। इसी दौरान प्रवीण अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर ले आए। रिवॉल्वर को लेकर दोनों के बीच छीना-झपटी होने लगी। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और प्रवीण को लग गई।

गोली चलने की आवाज से घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल प्रवीण को अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलते ही भेलूपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में रिवॉल्वर को लेकर पिता-पुत्र के बीच हुई छीना-झपटी के दौरान गोली चलने की बात सामने आई है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम और गोली चलने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।