पुलिस टीम द्वारा गोवध के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली

पूर्व की घटना-

दिनांक 02.08.2026 को समय लगभग 00:30 बजे रात नसीरपुर चट्टी पर पिकअप वाहन सं0 UP61AT7425 एवं ट्रैक्टर सं0 UP67AA9442 के मध्य दुर्घटना हुई। मौके पर जांच के दौरान पिकअप वाहन में 08 राशि गोवंश क्रूरतापूर्वक बंधे पाए गए, जिन्हें तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा था। उक्त घटना के संबंध में थाना चन्दौली पर मु0अ0सं0 410/2026 धारा 3/5A/5B/8 उत्तर प्रदेश गो-वध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही थी।

चंदौली- उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में थाना चन्दौली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 410/2026 धारा 3/5A/5B/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के सम्बन्ध में विवचना के दौरान इलेक्ट्रानिक व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त दरोगा कुमार पुत्र गिरिजाराम, निवासी दयालपुर सदलपुरा, थाना अलीनगर, जिला चन्दौली, उम्र करीब 24 वर्ष को दिनांक 29.09.2026 समय करीब 10:30 बजे ग्राम/कस्बा चन्दौली चाय दुकान के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।