पंचमुखी विश्वकर्मा मंदिर में गूंजा जय श्रीराम का जयघोष संगीतमय श्रीरामचरित मानस पाठ, यज्ञ-हवन व कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। वेस्टर्न बाजार लाट नंबर-1 स्थित पंचमुखी श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में सोमवार की देर रात तक संगीतमय श्रीरामचरित मानस पाठ, यज्ञ-हवन, पूजन एवं कथा का आयोजन किया गया।

धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

आयोजन शाम पांच बजे से रात करीब 12:30 बजे तक चला। अयोध्या से आए कथा वाचक पंडित संजय पाठक जी महाराज ने संगीतमय शैली में श्रीरामचरित मानस के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म एवं सदाचार का संदेश दिया।

कथा के दौरान भजनों और जयकारों से श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।

कार्यक्रम में विधायक रमेश जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

आयोजन समिति की ओर से उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।

श्रद्धालुओं ने कथा के साथ यज्ञ-हवन एवं पूजन में भी सहभागिता की। महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मालती गुप्ता, आरती यादव, अनीता, रीना देवी, बबीता देवी और कलावती देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भजन-कीर्तन में शामिल हुईं। श्रद्धालु भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबकर लगातार ‘जय श्रीराम’ का जयघोष करते रहे।

आयोजन में मंदिर के संरक्षक संतोष शर्मा, सचिव पारितोष शर्मा, उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा के अलावा रवि शर्मा, संजीव शर्मा, चिरंजीव लाल शर्मा, द्वारकाधीश जी, किशोरी लाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, भीम मोदी, दिनेश जायसवाल, दिलीप जायसवाल सहित विश्वकर्मा परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

देर रात तक मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।