72 किसानों को मिला निशुल्क सरसों व चना का मिनीकिट बीज

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली

विकास खंड बरहनी स्थित किसान कल्याण केंद्र बरठी कमरौर पर मंगलवार को ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित लगभग 72 लाभार्थी किसानों को सरसों एवं चना का मिनीकिट बीज वितरित किया गया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित इस निःशुल्क मिनीकिट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने बताया कि जिले में गेहूं, मसूर, सरसों और चना का उन्नतशील बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर राजकीय कृषि बीज भंडारों पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने किसान भाइयों से अपील की कि वे कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल (agriculture.up.gov.in) पर ऑनलाइन बुकिंग कराकर उन्नत किस्म के बीज प्राप्त करें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

इस दौरान जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने किसानों को दलहनी एवं तिलहनी फसलों का क्षेत्रफल और उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कृषि विविधीकरण पर जोर देते हुए खेतों की गुणवत्ता व उपज सुधारने के लिए एनपीएस (NPS) उर्वरक का प्रयोग करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में धानापुर के माननीय ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव, रविंद्र नाथ सिंह, सुमंत सिंह, पारसनाथ तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इसके अलावा कृषि विभाग के अनिरुद्ध मिश्रा, लक्ष्मण यादव, शैलेश, विपिन सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान रामप्यारे मौर्य, धीरज कुमार चौबे, पारसनाथ, देवरा, परमशीला देवी, उमाशंकर पाल, चंद्रवती देवी, सुग्रीव मौर्य, लाल बिहारी व मनोज कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।