वाराणसी
अगले महीने 22, 23 और 25 अक्टूबर को वाराणसी में प्रस्तावित एयर शो कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
इसी क्रम में आज सुजाबाद चौकी के पास चंदौली के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और वाराणसी के डीसीपी ट्रैफिक मौके पर मौजूद रहे।
अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और यातायात व्यवस्था को लेकर जायजा लिया।







