पितृपक्ष के पावन अवसर पर सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

पितृपक्ष के पावन अवसर पर भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा जीव-जंतुओं के प्रति करुणा की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन अन्नपूर्णा गुरुकुल शिवपुर में किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत बटुकों एवं जरूरतमंदों को मिष्ठान्न वितरित किया गया तथा उन्हें भोजन कराया गया। साथ ही, “एक पेड़ पितरों के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। गौसेवा के उद्देश्य से गायों को हरा चारा भी खिलाया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पितरों के प्रति श्रद्धा अर्पित करते हुए समाज में सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा जीव-जंतुओं के प्रति करुणा की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने और सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया गया।

भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट ने सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके सहयोग एवं सहभागिता से यह सेवा तथा पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

रिपोर्ट – रोशनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।