मांगों के समर्थन में मानवाधिकार संगठन ने डीएम को सौपा पत्रक

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा

अर्न्तराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की ओर से बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक सौपा गया। इस दौरान संगठन के लोगों ने किसानों और सकलडीहा की प्रमुख सड़कों की मरम्मत कराये जाने की मांग किया। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर मुख्यमंत्री को पत्रक देने की बात कही।

अर्न्तराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के जिलाध्यक्ष विजय तिवारी ने कहा कि सकलडीहा कस्बा से स्टेशन जाने वाली मार्ग जगह जगह जर्जर और आरसीसी मार्ग अधूरा व पटरी विहिन है। वृद्धा पेंशन की समस्या को लेकर महिलायें परेशान है। मूसाखांड बांध से सम्बद्ध बढ़वल राजवाहा में पानी नहीं होने से हजारों एकड़ खेत असिंचित है। नरैना,बरठी,देवाकरपुर,पौरा बहरवानी परगना में टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। रजवाहा की साफ सफाई के नाम पर कोरमपूर्ति किया गया है।

बरठी,सकलडीहा,नरैना सहित कई गांवों में आज तक घरौनी का वितरण नहीं हो पाया है। जल जीवन मिशन के तहत कई गांवों में निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। तहसील प्रशासन जल जीवन मिशन के तहत कार्यो को समीक्षा में निपटा दे रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने समय से समाधान नहीं होने पर मुख्यमंत्री को पत्रक देने की बात कही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय तिवारी सहित अन्य रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई