चन्दौली धानापुर
थाने के हेड कांस्टेबल सुर्य प्रताप ने कस्बा स्थित रामलीला मैदान के समीप बुद्धवार को डिजीटल अरेस्ट के बारे मे विस्तृत जानकारीयां दी। इसके अलावा बस स्टैड़, थाना चौराहा, डाकखाना, हनुमान मंदिर सहित भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लोगो के बीच पहुंचकर जागरूक किया। सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आजकल फ्राड करने वाले लोग पहले काल करके अपने को अधिकारी बताएगें।
फिर आप को डराएगें-धमकाएगें और डिजीटल पेमेंट करने के बारे मे बात करेगें। ऐसे लोगो से कत्तई डरने की जरूरत नही है। पहले तरह-तरह का डर देते है। कभी सीबीआई, तो कभी पुलिस कप्तान, तो कभी पुलिस के आला अधिकारी कमिश्नर की भूमिका मे होकर फोन कर पहले डर बनाते है।
फिर डिजीटल पैसे की लेनदेन के बाद राहत देने की बात करते है। पैसा ऐठनें के लिए तरह-तरह की योजना बनाते है। किसी भी दशा मे झांसे मे आने की जरूरत नही है। अगर कोई रास्ता नही सूझे तो तत्काल 1930 नंबर पर काल करें। उन्होने कहा कि आप की एक छोटी सी गलती आप के जेब पर भारी पड़ सकती है।
इस मौके पर बबलू रस्तोगी, अजय सेठ, श्रवण, सालिक, सरवन, परशुराम आदि लोग मौजूद रहे।







