मीरजापुर
दिनांक 31 जुलाई 2026 से 2 अगस्त 2026 तक लखनऊ के के० डी० सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सेमफोर्ड स्कूल मीरजापुर की छात्रा दीप्ति यादव ने जीता गोल्ड मैडल इसी के साथ शुभ टंडन, सिंधुजा टंडन एवं परि जायसवाल ने जीता सिल्वर मेडल। इस उपलब्धि से विद्यालय के सभी सदस्यों में बहुत खुश हैं । विद्यालय के प्रबंधक ई० विवेक बरनवाल ने सभी को बधाई दी विशेष रूप से विद्यालय के ताइक्वांडो प्रशिक्षक श्री अफसर खान सर को दी बधाई।

प्रबंधक ने कहा की यह बच्चो एवं शिक्षकों की कड़ी मेहनत का फल हैं। विद्यालय के बसही शाखा के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने कहा की विद्यालय में हर क्षेत्र में बच्चों का लगातार प्रशिक्षण चलता रहता हैं चाहे वह ताइक्वांडो हो या स्कैटिंग या खेलकूद का कोई क्षेत्र। विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ओलंपिक में आयोजित होने वाले खेलकूद का प्रशिक्षण भी बच्चों को स्पोर्ट्स टीचर के माध्यम से दिया जाता है।
लगातार हमारे विद्यालय के बच्चे पढ़ाई लिखाई के साथ अन्य क्षेत्र में भी अच्छा प्रशिक्षण प्राप्त करके विद्यालय का और मिर्जापुर का नाम रोशन कर रहे हैं। नटवा शाखा की प्रधानाचार्या श्वेता मेहरोत्रा खत्री ने बताया की विद्यालय में नर्सरी एलकेजी यूकेजी क्लास से ही बच्चों के लिए विभिन्न तरह के प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है जिससे कि उनकी रुचि पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी बना रहे।

विद्यालय के सभी सदस्यों ने ताइक्वांडो के विद्यालय के प्रशिक्षक अफसर खान को बधाई दी एवं बच्चों के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गर्व महसूस किया। विद्यालय के सदस्य मंजरी खरे रेखा श्रीवास्तव अजीत पांडे अनिल कुमार यादव संगीता शर्मा शबाना परवीन आदि सभी सदस्यों ने पूरे टीम को बधाई दी एवं कहा कि शिक्षक के रूप में जो हम सभी का दायित्व है उसे पूरी निष्ठा से हम सभी निर्वहन कर रहे हैं एवं विद्यालय के समस्त विद्यार्थी चाहे वह राइट टू एजुकेशन की क्यों ना हो सभी को बिना भेदभाव के सभी क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाता है।










Users Today : 9
Users This Year : 24688
Total Users : 37281
Views Today : 15
Total views : 73323