मीरजापुर में विदाई सह स्वागत समारोह, राजबीर सिंह कटारिया ने संभाला कार्यभार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर

मवैया स्थित 33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र परिसर में विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नवनियुक्त उपखंड अधिकारी राजबीर सिंह कटारिया ने कार्यभार ग्रहण किया, जबकि पूर्व उपखंड अधिकारी शेखर सिंह को भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में नवनियुक्त उपखंड अधिकारी राजबीर सिंह कटारिया का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूर्व उपखंड अधिकारी शेखर सिंह के कार्यकाल में किए गए कार्यों की सराहना की गई।

समारोह में विद्युत विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अवर अभियंता अकसौली शम्भू नाथ, अवर अभियंता इंदी अनिल सम्राट, अवर अभियंता आनंद प्रकाश, अवर अभियंता पथरहिया गुंजन यादव और विनय विंद ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई।

इसके अलावा उपखंड कार्यालय के लिपिक मनोज वर्मा, टी.जी.2 धनेज, रामजनम यादव तथा संविदा कर्मी फाहत खान, वीरेन्द्र कुमार यादव, सुभाष जायसवाल, आकाश कुमार, रमेश कुमार, कुँवर प्रसाद, शनि यादव, रोहित कुमार सहित समस्त उपकेंद्र स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने राजबीर सिंह कटारिया के नेतृत्व में क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।