चन्दौली चहनिया
क्षेत्र के सुरतापुर में कुछ लोगो द्वारा नहर पाटकर जमीन कब्जाने को लेकर ग्रामीणो ने प्रदर्शन किया । इस नहर से तीन गांवो की लगभग दो सौ एकड़ खेतीं प्रभावित तो होगी ही दूसरी तरफ खेत जलमग्न हो जायेगा ।
ग्रामीणो ने प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दिया ।
सुरतापुर गांव में विगत कई वर्षों से नहर से सुरतापुर, हिनौता और परसिया के ग्रामीण खेतीं करते चले आ रहे है । तीन गांवो के किसान इसी नहर के भरोसे खेतीं करते है । गांव के कुछ लोग नहर को ही पाट दिये ।
प्रदर्शन करते हुए गांव के अर्पित मिश्रा, राजदेव यादव, दूध नाथ, अशोक यादव, सन्तोष यादव ,बिनोद ,नीरज,सुशील,रौनक,सचिन आदि ने बताया कि गांव में नहर के पास लेखपाल द्वारा मापी के बाद उन लोगो को उनके हिस्से की जमीन दे दी गयी है ।
उसके बाद भी नहर को पाटकर रोड पर आना चाहते है । अब बीज डालने का समय आ गया है । नहर विभाग यदि पानी छोड़ता है तो आगे के हिनौता और परसिया के किसान खेती कर नही पायेंगे और इधर लोगो का खेत जलमग्न हो जायेगा । समय रहते यदि अधिकारीयो ने समस्या का हल नही कराया तो ग्रामीण आंदोलन और चक्का जाम को बाध्य होंगे ।









Users Today : 1
Users This Year : 24775
Total Users : 37368
Views Today : 1
Total views : 73530