चन्दौली
मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं व अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर द्वारा जफरपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज-02 रामनगर में निर्माणाधीन अग्निशमन केन्द्र का निर्माण कार्य परियोजना का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मौके पर बाउण्ड्रीवाल का कार्य बन्द पाया गया। बाउण्ड्रीवाल के कार्य में आ रही समस्या को अपर पुलिस अधीक्षक के साथ समन्वय स्थापित कर निस्तारित कराया गया तथा सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्तापूर्वक कार्य ससमय पूर्ण करायें।
इस दौरान प्रिती विश्वकर्मा अधिशासी अभियन्ता, आशीष सिंह सहायक अभियन्ता, उपस्थित थे।









Users Today : 1
Users This Year : 24775
Total Users : 37368
Views Today : 1
Total views : 73530