चन्दौली चहनिया
मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साँई व अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर द्वारा जनपद के अलीनगर थाना परिसर में जनपदीय साइबर थाना के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य परियोजना का निरीक्षण किया गया।
निर्माणकार्य में आ रही समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि कार्य में तेजी लाते हुवे तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य ससमय पूर्ण करायें।
तथा समय समय पर निर्माण कार्य में उपयोग किए जाने वाले मैटेरियल की गुणवत्ता की जॉच होती रहे।किसी भी दशा में रामैटेरियल में अनियमित मिलने पर नियमानुसार शख्त से शख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
इस दौरान राम प्रताप अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता अनुज मौर्य, सम्बन्धित ठेकेदार उपस्थित रहे।







