दृष्टिबाधित बच्चों के साथ पुलिस ने मिठाइयां बांटकर साझा की खुशियां;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर गुरूवार को खड़ेहरा स्थित अमर ज्योति संस्था में पुलिस की ओर से अध्ययनरत दृष्टिबाधित बच्चों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर बच्चों ने दीपावली के महत्व, प्रेम, भाईचारे, आपसी सद्भाव एवं सामाजिक एकता जैसे प्रेरणादायी विषयों पर आधारित सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और समाज को प्रेम, सहयोग तथा समानता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित वेदमणि मिश्र पुलिस प्रतिसार निरीक्षक ने बच्चों को मिठाइयां वितरित कर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने बच्चों एवं उपस्थित अभिभावकों को अपने प्रेरणादायी संबोधन के माध्यम से प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में चुनौतियां चाहे कितनी भी हों, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर आगे बढ़ा जा सकता है।

उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर पर कौशल किशोर स्टोर प्रभारी, पुलिस लाइन, निदेशक प्रेम चंद,कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ,कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार, आकाश मौर्या, जया, काजल, तम्मना बानो एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई