आगामी पर्वों को लेकर पुलिस अलर्ट: एडीसीपी लिपि नगायच और एसीपी सारनाथ ने संभाली कमान

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी वरुणा जोन आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। वरुणा जोन की लोकप्रिय एडीसीपी लेडी सिंघम लिपि नगायच के सख्त निर्देशों के बाद सभी थानों की पुलिस अलर्ट मोड पर है। पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौचौबंद रखने के लिए खुद एडीसीपी लेडी सिंघम की पैनी निगाह बनी हुई है

ताकि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके।इसी क्रम में, त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा का जायजा लेने के लिए एसीपी सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में थाना चोलापुर क्षेत्र के दानगंज बाजार में भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त की गई। इस दौरान बाजार में चौकी प्रभारी जीतेन्द्र कुमार सहित स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा।

पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के व्यापारियों और ज्वैलर्स से सीधा संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की और उन्हें पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों के इस सक्रिय रुख से क्षेत्र में सुरक्षा का पुख्ता माहौल है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई