थाना जंसा पुलिस द्वारा अपहरण के संबंध में पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, नाबालिग पीड़िता सकुशल बरामद।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 08.11.2026 को थाना जंसा पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्त की तलाश के दौरान मु0अ0सं0 0208/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त आशीष यादव पुत्र नथुनी यादव, निवासी ग्राम कृष्णदत्तपुर, मुंगवार, थाना राजातालाब, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 29 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा संबंधित नाबालिग पीड़िता को सराय नन्दन, खोजवा, वाराणसी से सकुशल बरामद किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त के विरुद्ध नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के संबंध में थाना जंसा पर अभियोग पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
आशीष यादव पुत्र नथुनी यादव, निवासी ग्राम कृष्णदत्तपुर, मुंगवार, थाना राजातालाब, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 29 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः-
नाबालिग पीड़िता सकुशल बरामद।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
1. उ0नि0 सत्यजीत सिंह, थानाध्यक्ष, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 अंकुर कुशवाहा, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 मयंक सिंह, चौकी प्रभारी जंसा कस्बा, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 भानु प्रताप शुक्ला, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
5. म0का0 आस्था पाण्डेय, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई