थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल फोन बरामद।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक, थाना मिर्जामुराद के नेतृत्व में दिनांक 08.11.2026 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा यक्ष ऐप एवं त्रिनेत्र सीसीटीवी कैमरों की सहायता से चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
वादी द्वारा दिनांक 07.11.2026 को थाना मिर्जामुराद पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि कछवां रोड चौराहे पर खड़े ऑटो से एक मोबाइल फोन चोरी हो गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मिर्जामुराद पर मु0अ0सं0 341/2026 धारा 305(c) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

उक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा यक्ष ऐप एवं त्रिनेत्र सीसीटीवी कैमरों की सहायता से सुरागरसी-पतारसी की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बिहड़ा नहर के पास से अभियुक्त विनोद कुमार उर्फ संजय विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह बेरोजगार है तथा पैसों की आवश्यकता के कारण चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। दिनांक 07.11.2026 को उसने कछवां रोड चौराहे पर खड़े एक ऑटो से उक्त मोबाइल फोन चोरी किया था। आज वह चोरी किए गए मोबाइल फोन को बेचने के उद्देश्य से बिहड़ा नहर के रास्ते जा रहा था, तभी पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस प्रकार की घटना न करने की बात कही गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. विनोद कुमार उर्फ संजय विश्वकर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा निवासी ग्राम बढ़ैनी खुर्द, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी, उत्तर प्रदेश, उम्र करीब 31 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः-
1. एक अदद चोरी का मोबाइल फोन CRIMSON RED VIVO Y31 5G (IMEI-1: 863788086614258, IMEI-2: 863788086614241)।

पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 341/2026 धारा 305(c)/317(2) बीएनएस, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।

आपराधिक इतिहासः-
अभियुक्त विनोद कुमार उर्फ संजय विश्वकर्मा का आपराधिक इतिहास निम्नवत् हैः-
1. मु0अ0सं0 0394/2017 धारा 379, 411 भादवि0, थाना कैण्ट, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. मु0अ0सं0 0063/2025 धारा 303(2), 317(2), 317(4) बीएनएस, थाना चेतगंज, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. मु0अ0सं0 0064/2025 धारा 317(2), 317(4) बीएनएस, थाना चेतगंज, कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-
1. गोपाल कुशवाहा, प्रभारी निरीक्षक, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 संदीप कुमार सिंह, चौकी प्रभारी कछवां, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. रि0का0 धर्मेश कुमार, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. रि0का0 सूरज कुमार, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
5. रि0का0 प्रयागराज यादव, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
6. रि0का0 सुशील कुमार, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई