वाराणसी राजातालाब थाना अंतर्गत मातलदेई चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने दीपावली के अवसर पर मुसहर बस्ती पहुंचकर अनूठी मिसाल पेश की। पुलिस टीम ने बच्चों और जरूरतमंदों के बीच जाकर मिठाइयां, खिलौने व चिप्स वितरित किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। पुलिस की इस संवेदनशील पहल से जनता के बीच खाकी का एक सकारात्मक और मानवीय स्वरूप सामने आया है, जिसकी स्थानीय लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।






