व्यापार सभा ने प्रदर्शन कर भरी हुंकार, कार्यकर्ता बोले अधिकारी व्यापारियों को न करे परेशान

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जापुर।

समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी कार्यालय लोहियाट्रस्ट से हाथ में तख्ती लेकर पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुॅचे और प्रदर्शन किया। पाॅच सूत्रीय माॅग पत्र महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को व्यापार सभा जिलाध्यक्ष गणेश केशरी ने सौपा। जिसमें माॅग की गई कि सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा जाॅच एवं सैपलिंग के नाम पर हलवाई, परचून किराना एवं अन्य छोटे दुकानदारो को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। जिससे उनका मानिसक उत्पीड़न हो रहा है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जाॅच प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष हो, छोटे दुकानदारो का अनावश्यक उत्पीड़न तत्काल रोका जाय तथा नियमों के अन्तर्गत व्यापार करने वाले व्यापारियों को सम्मानपूर्वक व्यापार करने का अवसर प्रदान करने राजगढ़ थाना अन्तर्गत चोरियों की बाढ़ आ गई है आये दिन दुकानदारो व घरो में चोरियां का उसका खुलासा, जन्म-मृत्यु प्रमाण नही बन रहा है, उसे बनवाने तथा नगर क्षेत्र में रतनगंज रोड गुड्डू मिस्त्री के मकान से संगमोहाल ओवरब्रिज तक एक ही पटरी की रोड बनाये जाने और जनपद की अधिकांश जर्जर एवं क्षतिग्रस्त हो गई है मरम्मत कराई जाय।

इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि जाॅच के नाम पर व्यापारियों को औषधि विभाग के लोग व्यापारियों का दोहन कर रहे हे। कहा कि जाॅच कराकर दोषियो अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाय, अन्यथा व्यापार सभा आन्दोलन के लिए बाध्य होगी।प्रदर्शन में रोहित शुक्ला, आदर्श यादव, विकास केशरी, अभय यादव, डा0 अरविन्द श्रीवास्तव, जहाआरा, झल्लो देवी, शाहिन सिद्दकी, रूखसाना, डा0 शक्ति श्रीवास्तव, राममिलन यादव, चाॅद बानो, मीना देवी, वकीला बानो, सौरभ पटेल, मेवालाल प्रजापति, इन्द्रेश बहादुर, प्रेमकुमार यादव, गप्पू यादव, जमुना यादव, राकेश यादव, दिनेश यादव आदि शामिल रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई