दीपावली पर नगर पालिका कर्मचारियों को गर्म कपड़े भेंटकर श्याम सुंदर केशरी ने बढ़ाया सम्मान, बोले कर्मचारियों का कल्याण हमारी प्राथमिकता

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर। आगामी शीत ऋतु के दृष्टिगत एवं दीपावली के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने सिटी क्लब में नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारियों को दीपावली उपहार स्वरूप गर्म कपड़ों का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों के प्रति सम्मान, आत्मीयता और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके सुख-सुविधाओं एवं कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर श्याम सुंदर केशरी ने कहा कि नगर की स्वच्छता, सुंदरता, व्यवस्था एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाए रखने में नगर पालिका के प्रत्येक कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। विशेषकर कड़ाके की ठंड में भी हमारे सफाईकर्मी एवं अन्य कर्मचारी पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। उनका परिश्रम ही नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने की आधार है।

उन्होंने कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर गर्म कपड़ों का वितरण कर्मचारियों के प्रति सम्मान, अपनत्व और आभार प्रकट करने का एक छोटा सा प्रयास है। नगर पालिका केवल एक संस्थान नहीं, बल्कि एक परिवार है और इस परिवार के प्रत्येक सदस्य की सुविधाओं, सुरक्षा एवं सम्मान का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है।

श्याम सुंदर केशरी की इस पहल को कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता, मानवीय दृष्टिकोण और उनके योगदान के प्रति सम्मान की सराहनीय मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। उनका प्रयास है कि नगर के विकास के साथ-साथ नगर पालिका परिवार के प्रत्येक कर्मचारी का कल्याण भी सुनिश्चित हो। कर्मचारियों के सम्मान और कल्याण के प्रति यह पहल उनके नेतृत्व की संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच को दर्शाती है।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई