चन्दौली
उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष सैयदराजा, अशोक कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में दिनांक-04.11.2026 को थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम भगवानपुर रेलवे फाटक के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा 01 वाहन को रोकने का इशारा करने पर चालक वाहन मोड़कर भागने लगा।
इस दौरान पैंथर मोबाइल टीम के कर्मचारियों द्वारा वाहन रोकने का प्रयास किया गया तो चालक ने जान से मारने की नीयत से पुलिसकर्मियों के ऊपर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों द्वारा अपनी सूझबूझ व सिखलाए तरीके से अपनी जान बचाई गई।
भागने के दौरान बोलेरो वाहन हाईवे एवं सर्विस लेन के मध्य बने नाले के डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसका अगला दाहिना टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर रुक गया। महिन्द्रा बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन संख्या UP 50 ET 3086 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 05 गोवंश तथा एक चापड़ बरामद किया गया।
मौके से एक अभियुक्त रतन कुमार को गिरफ्तार किया गया।
उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना सैयदराजा पर मु0अ0सं0-326/2026, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 109 बीएनएस एवं 4/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







