वाराणसी
वाराणसी मे पद्म विभूषण गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में संयुक्त मंडलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख सचिव कृषि एवं तीन मंडलों के मंडलायुक्तों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
गोष्ठी में रबी की फसलों की उत्पादकता बढ़ाने, किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने तथा कृषि क्षेत्र में नवीन पद्धतियों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।







