मीरजापुर | अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान के नेतृत्व में मीरजापुर जनपद के सभी ब्राह्मण संगठनों एवं सवर्ण संगठनों के द्वारा समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव द्वारा वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करके ब्राह्मण समाज एवं सनातन धर्म तथा वैदिक मंत्रों के विषय में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर शहर कोतवाली मीरजापुर पर विशाल प्रदर्शन किया गया।
आक्रोशित ब्राह्मण समाज के लोगों ने शहर कोतवाली मीरजापुर पर प्रदर्शन कर ब्राह्मण द्रोही शिव शंकर सिंह यादव का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया और धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
उक्त तहरीर पर थाना अध्यक्ष शहर कोतवाली मीरजापुर श्री दयाशंकर ओझा ने जांच कर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया।
ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों ने थाने पर जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज एवं सनातन धर्म के विषय में आपत्तिजनक टिप्पणी करके धार्मिक भावनाओं को भड़काने एवं वर्ग संघर्ष की साजिश रचने वाले शिव शंकर सिंह यादव के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। मुकदमा दर्ज न होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मीरजापुर पर विशाल प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
प्रदर्शन में अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा, सवर्ण आर्मी, करणी सेना, अखिल विश्व ब्राह्मण हिंदुत्व शक्ति मोर्चा, परशुराम सेना, ब्राह्मण एकता परिषद मीरजापुर के सभी तीर्थ पुरोहित समाज के लोग सम्मिलित रहे।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पंडित सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि ब्राह्मण समाज का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपने मान-सम्मान की रक्षा के लिए एक होकर धर्म और सनातन द्रोहियों से लड़ना होगा, प्रशासन यदि मुकदमा दर्ज नहीं करेगी तो ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।
सवर्ण आर्मी के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी मीरजापुर पंडित मुकेश पांडे ने कहा कि ब्राह्मण समाज की रक्षा के लिए पूरा समाज एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ेगा। पुरोहित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य पंडित जयप्रकाश पांडे ने कहा कि समाज में ऐसे ब्राह्मण एवं सनातन द्रोहियों का बहिष्कार होना चाहिए। करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार एडवोकेट ने कहा कि यदि ब्राह्मण समाज के सम्मान पर आंच आई और मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो करणी सेना पुलिस अधीक्षक कार्यालय मीरजापुर पर ब्राह्मण समाज के साथ प्रदर्शन करेगी।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे – जयप्रकाश पांडे, सुरेश दुबे, धीरज त्रिपाठी, सोनू दुबे, सुशील कुमार पांडे, राजकुमार पाठक, विपिन पांडे, जयदीप पांडे, आदर्श दुबे, धीरज दुबे, अखिलेश शुक्ला, राजकुमार उपाध्याय, सत्यम त्रिपाठी, राजमणि दुबे, नागेंद्र तिवारी, संदीप तिवारी, सच्चिदानंद पांडे, अविनाश मिश्रा, मनोज मिश्रा, शशांक उपाध्याय, संगम कुमार पांडे, विपुल मिश्रा, रूपा देवी, प्रमिला, मीरा देवी, रुकमणि देवी, कांति देवी, आर्यन पांडे, तेजू गुरु, अजीत पांडे, प्रदीप कुमार पांडे, जय शंकर मिश्रा, आचार्य अनूप मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्र, विंध्यवासिनी मिश्र, प्रवीण कुमार मिश्रा, आचार्य संदीप तिवारी, आचार्य वेद प्रकाश मिश्रा, सूरज दुबे, छोटेलाल तिवारी, अंकित दीक्षित, नीतीश द्विवेदी, दिनेश चंद्र द्विवेदी, प्रदीप तिवारी, रोहित तिवारी, बृजेश मिश्रा, प्रशांत उपाध्याय, सुशील पांडे, गुड्डू, किशन दुबे, प्रकाश दुबे, राहुल मिश्रा, विनय पांडे सहित सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोग।







