मिर्जापुर। NH-135 ओवर ब्रिज का हिस्सा टूट गया है। लालगंज क्षेत्र के बस्तरा मोड़ पर ब्रिज का हिस्सा टूटा है, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि इस हाईवे को दिलीप बिल्डकॉन कंपनी ने बनाया है। जबसे हाईवे बना है, तबसे लगातार मरम्मत हो रही है। 50 KM से ज्यादा का हिस्सा क्षतिग्रस्त है। स्थानीय लोगों ने घटिया निर्माण सामग्री से हाईवे बनाने का आरोप लगाया है।







