कालीन नगरी भदोही के लिए आज का दिन गौरवपूर्ण रहा। जनपद में पहली बार राष्ट्रीय स्तर के आयोजन ‘भदोही युवा संसद’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए युवाओं एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय परंपराओं, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्वों एवं युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, तार्किक विचारधारा, संवाद कौशल एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। युवा प्रतिभागियों ने संसद की कार्यप्रणाली का अनुभव लेते हुए विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार रखे।
इस आयोजन में जनपद के जनप्रतिनिधियों, भदोही विधायक जाहिद बेग प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।आयोजक अनूप पाण्डेय ने कहा कि भदोही केवल कालीन उद्योग के लिए ही नहीं, बल्कि शिक्षा, प्रतिभा, युवा नेतृत्व और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर सकता है। भदोही युवा संसद इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य युवाओं को केवल दर्शक नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक भविष्य का सक्रिय भागीदार बनाना है।
कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, प्रशासन, पुलिस विभाग, शिक्षण संस्थानों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आयोजक मंडल ने आभार व्यक्त किया।
अनूप पाण्डेय ने कहा कि भदोही में राष्ट्रीय स्तर का ऐसा आयोजन कराना उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। हमारा प्रयास है कि भदोही के युवाओं को राष्ट्रीय मंच मिले और देश के अलग-अलग हिस्सों से आए युवाओं के साथ संवाद एवं विचारों के आदान-प्रदान का अवसर प्राप्त हो। यह आयोजन केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भदोही में सकारात्मक युवा नेतृत्व की नई शुरुआत है।
उन्होंने भविष्य में भी शिक्षा, लोकतंत्र, सामाजिक जागरूकता एवं युवा सशक्तिकरण से जुड़े ऐसे आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया सैंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल की क्लास फर्स्ट की स्टूडेंट आश्वी पांडेय ने भी भदोही युवा संसद में प्रतिभागी बनके ना केवल भदोही की ही बल्कि देश की सबसे कम उम्र के युवा प्रतिभागी बनी