बरहनी तिराहा पर पुलिस ने चलाया जांच अभियान;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली/कंदवा

आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, डाला छठ पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कटिबद्ध है। सैयदराजा जमानियां मार्ग पर बरहनी तिराहा पर रामपुर चौकी इंचार्ज विजय राय बुधवार को हम राहियों संग जांच अभियान मे जुटे हुए थे।

संदिग्ध वाहनों की पहचान कर जांच किया जा रहा है।वहीं बिना हेलमेट के मार्ग पर फर्राटा भरने वाले दो पहिया वाहन चालकों,व बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चालकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा था।ऐसे वाहन चालकों को जुर्माना के साथ साथ यातायात नियमों के पालन की नसीहत भी पुलिस द्वारा दी जा रही थी।

रामपुर चौकी इंचार्ज विजय राय ने बताया कि यह जांच अभियान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगामी त्यौहार के मद्देनजर चलाया जा रहा है।बताया कि त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने मे पुलिस जुटी है।आगे भी जांच अभियान चलाया जाएगा।

जांच अभियान से वाहन चालकों मे हडकंप मचा था।

इस दौरान दीवान देवेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment