राष्ट्रीय एकता दिवस पर जौनपुर पुलिस ने दिया एकता, अखंडता और राष्ट्र सेवा का संदेश;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जौनपुर पुलिस ने राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नगर सहायक पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्र की एकता सुरक्षा और आपसी सौहार्द को बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही देशवासियों के बीच एकता भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद के सभी थानों में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के अद्वितीय नेतृत्व, दूरदर्शिता और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया गया। उन्होंने जिस मजबूत और एकजुट भारत की कल्पना की थी। उसे सुरक्षित एवं सशक्त बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।

जौनपुर पुलिस का यह आयोजन केवल एक औपचारिक शपथ तक सीमित नहीं। बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य अनुशासन सेवा और समर्पण की भावना को दोहराने का अवसर बना। राष्ट्रीय एकता का संदेश यही है। कि देश की मजबूती उसके नागरिकों की एकजुटता आपसी विश्वास और संविधान के प्रति सम्मान में निहित है।

 

रिपोर्ट –  सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई