शिवपुर पुलिस ने हत्या के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चोरी,लूट, हत्या आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट प्रज्ञा पाठक के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 22 अक्टूबर को हुई राजेश पटेल की हत्या में शामिल दो अभियुक्तों शिवम पटेल पुत्र राजेश पटेल निवासी ग्राम पिसौर थाना शिवपुर वाराणसी एवं रमेश कुमार उर्फ बादशाह पुत्र स्वर्गीय जवाहिर राम निवासी ग्राम पिसौर हरिजन बस्ती थाना शिवपुर वाराणसी को सोमवार को देर रात्रि शिवपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल 32 बोर व एक जिंदा कारतूस 32 बोर का बरामद किया। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों पर थाना शिवपुर में कई मुकदमे हैं। दोनों अभियुक्तों के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि 22 अक्टूबर को वादी सुरेंद्र कुमार पटेल पुत्र स्व. मेवा लाल पटेल निवासी ग्राम पिसौर थाना शिवपुर वाराणसी द्वारा थाना शिवपुर पर तहरीर दिया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के भाई राजेश पटेल पर प्राण घातक हमला कर घायल कर दिया गया था। इलाज के दौरान राजेश पटेल की मृत्यु हो गयी थी।

जिसके आधार पर धाराओं में संशोधन करते हुए मुखबिर की सूचना पर शिवपुर पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को सोमवार को शिवपुर रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये दोनों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की‌ धारा 3(5) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा, उ0नि0 विद्यासागर, उ0नि0 रणबीर सिंह यादव, हे0का0 लवकुश,का0 किशन सोनकर,का0 नीतेश तिवारी,का0 बालमुकुंद मौर्य आदि शामिल रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई