लखनऊ
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी ताकत बढ़ाई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रणनीति कारगर साबित होती दिख रही है।
वाराणसी शिक्षक सीट से लाल बिहारी यादव और आगरा शिक्षक सीट से डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत हासिल की।
वहीं, इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर डॉ. मान सिंह यादव, वाराणसी स्नातक सीट पर आशुतोष सिन्हा और लखनऊ स्नातक सीट पर कांति सिंह बढ़त बनाए हुए थे। चुनाव परिणामों से सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।






