राजधानी लखनऊ में ट्रिपल मर्डर की ये सनसनीखेज वारदात सआदतगंज क्षेत्र के नौबस्ता (ब्राह्मणी टोला) में हुई, ये बाजारखाला थाना क्षेत्र का बार्डर है।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

प्रारंभिक जानकारी के मुतबाकि चबूतरे और कार पार्किंग के विवाद में तैश में आकर नेवी में तैनात ऋषभ शुक्ला ने फायरिंग कर दी। मृतक शिवा तिवारी आरएसएस के पूर्व जिला सह कार्यवाह रह चुके हैं, वे बिजली विभाग से रिटायर्ड हैं।

शंभू उर्फ शिवेंद्र, शिवा के भाई हैं, सुयेश शिव के बेटे हैं और बिजली की शॉप चलाते थे, दिसंबर में सुयेश की शादी होनी थी। आरोपी ऋषभ के घर के पास एक बरगद का पेड़ है, पेड़ के पास एक चबूतरा बनाने का काम चल रहा था। जिससे मोहल्ले के लोग पूजा कर सकें। मृतक सहित पूरा मोहल्ला इस बात सहमत था लेकिन आरोपी ऋषभ इस फैसले का विरोध कर रहा था। आज शिवा ने अपनी कार बरगद के पेड़ के पास ही खड़ी की थी, इसी बात को लेर आरोपी ऋषभ के साथ विवाद हुआ और मामला इतना बढ़ गया कि गोली चल गई।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई