चन्दौली
पशु पालन विभाग चंदौली के राजकीय पशु चिकित्सालय सकलडीहा द्वारा ग्राम महेसुआ नई बाजार में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले के तहत एक विशेष पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस मेले में क्षेत्र के पशु पालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।
स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार, शिविर के दौरान कुल 908 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया गया। बड़े पशु और छोटे पशुओं का उपचार कर कृमि नाशक दवाएं भी दी गई । नर पशुओं में बधियाकरण के साथ साथ नस्ल सुधार के उद्देश्य से 3 मादा गोवंश में कृत्रिम गर्भाधान किया गया।
कार्यक्रम में मोबाइल यूनिट के प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल यादव ने अपनी पूरी टीम के साथ सक्रिय भूमिका अपनाई और अपनी सेवाएँ दी। शिविर के 40 पशुओं में लघु शल्य चिकित्सा की गई । कार्यक्रम का आयोजन उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सकलडीहा डॉ शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने पशुपालन विभाग की केंद्र पोषित योजना एवं राज्य पोषित योजना के बारे में विस्तार से बताया।
किसान क्रेडिट कार्ड ( पशु पालन घटक) एवं राष्ट्रीय पशु धन बीमा योजना एवं गौ संरक्षण एवं नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। पशुधन प्रसार अधिकारी दिघवट श्री दीपक मिश्रा द्वारा सफल प्रचार प्रसार एवं मार्गदर्शन में कैंप का आयोजन हुआ ।
मुख्य अतिथि के रूप में मण्डल मंत्री सकलडीहा पूर्वी भारतीय जनता पार्टी के रतन लाल एवं ग्राम प्रधान जितेंद्र यादव उपस्थित रहे।इसके साथ ही विभाग के अन्य कर्मचारी गण सुनील, अमित,नीरज ,शिव लोचन और पशु मैत्री राजेश, अखिलेश , प्रेमचन्द, विकास, सूर्यकांत मणि, संत कुमार , सूर्यकांत कुमार, धर्मेंद्र शुक्ला, शिवशंकर राय,दया शंकर राय, मनोज और क्षेत्र के गणमान्य पशु पालक अशोक कुमार सिंह, धर्मेंद्र पाठक ,गुल्लू यादव, राम अवतार, प्रेम नारायण,शंकर चौहान, भोला सिंह,मुन्नी देवी ,कुंवारी देवी और चंद्र शेखर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों व पशु पालक उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







