परिजनों को तहसीलदार ने हर संभव सहयोग का दिया भरोशा,

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

भोजापुर स्थित बीते शुक्रवार को निर्माणाधीन पुलिस लाइन के सातवीं मंजिल से गिरकर 34 वर्षीय मजदूर अशोक राजभर की मौत होगई थी। घटना को लेकर सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव सहित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर धरने पर बैठ गये।

पांच दिन बीतने के बाद भी परिजनों को अन्य मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोश है। मंगलवार को तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह भोजापुर स्थित मृतक मजदूर के घर पहुंचकर हर संभव सहयेाग का भरोशा दिया। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

भोजापुर के रामजीत राजभर के 34 वर्षीय बेटा अशोक राजभर निर्माणधीन पुलिस लाइन के सातवीं मंजिल से गिर जाने से मौत होगई। आरोप है कि कार्यदायी संस्था की ओर से सेफ्टी की कोई उचित प्रबंध नहीं होने से घटना घटी। मजदूर की मौत के बाद सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर समर्थकों व ग्रामीणों के साथ धरना पर बैठ गये।

काफी देर बाद परिजनों को कार्यदायी संस्था की ओर से दो लाख नगद और तीन लाख का चेक दिया गया। जबकि बीमा सहित कुल 21 लाख और भूमि आवंटन करने की घोषणा किया गया था। पांच दिन बाद भी मुआवजा की व्यवस्था नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश है। तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह मौके पर पहुंचकर परिवार को ढ़ाढस बढ़ाते हुए शीघ्र अन्य मुआवजा दिलाये जाने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल पूजा सिंह,विनय सिह,रिंकू राजभर,जयनारायण राजभर सहित अन्य मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई