चन्दौली कंदवा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पर मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा साफ सफाई रखने का संकल्प लिया गया।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बरहनी की अगुआई मे आयोजित शपथ कार्यक्रम मे सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्ध रहने व स्वच्छता के प्रति समय समर्पित करने का संकल्प लिया गया।
वहीं खुद के साथ साथ अन्य लोगों को भी साफ सफाई के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि समस्त स्वास्थ्य कर्मियों ने यह संकल्प लिया कि अपने कार्य स्थल ,घर व आस पास साफ सफाई रखने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सूर्यप्रकाश, रोशन अली,मृदुल राय,तेज प्रताप भारती,सुदामा,ओमप्रकाश चौधरी, लक्ष्मी सहित अन्य मौजूद रहे।







