मुहम्मदाबाद पुलिस और समाजसेवियों की सराहनीय पहल, अज्ञात शव का पूरी गरिमा के साथ किया गया अंतिम संस्कार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मुहम्मदाबाद ( गाजीपुर ) थाना क्षेत्र के अंतर्गत 21 अक्टूबर 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। शिनाख्त न हो पाने के कारण पुलिस प्रशासन और समाजसेवियों ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए मृतक का विधिवत अंतिम संस्कार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शव मिलने के बाद कांस्टेबल धीरज कुमार के सहयोग से उसे मर्चरी रूम में सुरक्षित रखवाया गया था, ताकि उसकी पहचान कराई जा सके। निर्धारित 72 घंटे बीत जाने के बाद भी जब मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी, तो 24 अक्टूबर 2026 को नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई।

समाजसेवी कुँवर वीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल नवनीत कुमार और कांस्टेबल धनंजय मौर्या के सहयोग से शव को मर्चरी रूम से पोस्टमॉर्टम हाउस ले जाया गया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अति प्राचीन श्मशान घाट पर शुद्ध लकड़ी से पूरी मर्यादा के साथ अज्ञात व्यक्ति का अंतिम दाह-संस्कार किया गया।

इस मानवीय कार्य में श्री कृष्ण कुमार बॉसफोर और जमुना कुमार राजभर आदि ने भी अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।
प्रशासन और समाजसेवियों के इस संयुक्त प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

बीता हुआ समय , इतिहास तो बन जाता है…उसे हमलोग पढ़कर .. किनारे कर देते हैं ..पर आप ये हमेशा स्मरण रखें कि इतिहास मौन नहीं रहता …वह तो चिख पुकार कर हम सबको … बताना चाहता है कि गलतियां ना दुहराएं. पर उसे प्रायः हमलोग अनदेखी कर देते हैं…. जिसका परिणाम … स्वयं एक दिन वही इतिहास…. एक शव यात्रा में बदल जाता है।

ये ट्रंप चाचा कल तक चिल्ला रहे थे कि भारत पर 100% टैरिफ लगा दूँगा, पूरी दुनिया को हिला दूँगा। भारत तो डेड इकॉनमी है। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि ट्रंप चाचा एकदम शांत हो गए? इसके पीछे की पूरी कहानी बताता हूँ, मेरे अनुभव के हिसाब से ,