नाई समाज की एकजुटता की मिसाल फूलचंद शर्मा की आंखों के ऑपरेशन के लिए ₹85 हजार की मदद समाज ने जगाई नई उम्मीद,

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बदलापुर, जौनपुर

वक्त जब कठिन होता है। तब अपनों की पहचान होती है। गरीबी का मजाक उड़ाने वाले बहुत मिल जाते हैं। लेकिन किसी के बुरे वक्त में हाथ थामने वाले ही सच्चे अपने कहलाते हैं। नाई समाज के लिए आज एक ऐसी ही प्रेरणादायक खबर सामने आई है। जिसने समाज की एकता सेवा और इंसानियत पर भरोसा मजबूत किया है।

भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा और महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (MWO) के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा की पहल पर सरोखनपुर बदलापुर निवासी फूलचंद शर्मा की आंखों के ऑपरेशन के लिए समाज के लोगों ने सहयोग किया। इस अभियान के तहत ₹85,000 का चेक उनके घर पहुंचकर सौंपा गया। आंखों के ऑपरेशन पर लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये खर्च होने की संभावना है। ऐसे में यह सहयोग उनके परिवार के लिए बड़ी राहत और नई उम्मीद लेकर आया है।

नन्द नाई सेन सविता श्रीवास शर्मा वर्मा ठाकुर एवं नंदवंशी समाज के लोगों ने आगे बढ़कर आर्थिक सहयोग दिया। लगभग एक सप्ताह तक चले इस अभियान ने यह संदेश दिया कि जब समाज एकजुट होकर किसी जरूरतमंद के साथ खड़ा होता है। तो मुश्किलों के बीच भी उम्मीद की किरण दिखाई देने लगती है।

नाई समाज के भाइयों से एक सवाल है। क्या किसी व्यक्ति की गरीबी देखकर उसका मजाक उड़ाना आसान है। लेकिन उसके दुख में साथ खड़ा होना मुश्किल। याद रखिए आज कोई आर्थिक परेशानी में है। तो कल परिस्थितियां किसी के भी सामने चुनौती बन सकती हैं। इंसान की पहचान उसकी दौलत से नहीं बल्कि उसके व्यवहार संवेदना और दूसरों के प्रति उसके सहयोग से होती है।

आज फूलचंद शर्मा की मदद के लिए आगे आए दोनों संगठनों और सहयोग देने वाले सभी समाजबंधुओं ने यह साबित किया है। कि समाज में ऐसे लोग भी हैं। जो जरूरतमंद की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझते हैं। यह पहल उन सभी के लिए प्रेरणा है।जो समाज की एकता की बात तो करते हैं। लेकिन जरूरत पड़ने पर पीछे हट जाते हैं।

इस अवसर पर MWO के प्रांतीय महासचिव शिवदयाल शर्मा अयोध्या मंडल अध्यक्ष लालजी शर्मा और प्रतापगढ़ जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र शर्मा मौजूद रहे।

भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा संगठन के साथियों ने भरोसा दिलाया कि यदि ऑपरेशन के लिए शेष धनराशि की व्यवस्था नहीं हो पाती है। तो समाज से दोबारा सहयोग की अपील की जाएगी।

नाई समाज के नाम एक संदेश

समाज की असली ताकत ऊंचे पद बड़ी-बड़ी बातें या किसी की आर्थिक हैसियत नहीं। बल्कि संकट के समय एक-दूसरे का हाथ थामने में है। जो आज किसी जरूरतमंद के आंसू पोंछता है। वही समाज के दिल में सच्चा सम्मान पाता है।

आइए, हम ऐसा समाज बनाएं जहां किसी गरीब की मजबूरी का मजाक न बने। बल्कि उसकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ें। जहां किसी की परेशानी देखकर लोग मुंह न मोड़ें, बल्कि कहें। भाई, तुम अकेले नहीं हो। पूरा समाज तुम्हारे साथ खड़ा है।
यही है। सच्ची समाजसेवा यही है। नाई समाज की एकता और यही है। इंसानियत की असली पहचान।

संस्था अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने समाज के सभी सहयोगकर्ताओं को हृदय से नमन जिन्होंने यह साबित किया कि इंसानियत आज भी जिंदा है।

 

रिपोर्ट –  सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई